{"_id":"69b6ee63af2d6ac2dc0f1a3e","slug":"remove-high-tension-wires-passing-over-schools-immediately-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143322-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों जल्द हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों जल्द हटाएं
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था जांच समिति की टीम। स्र
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में समिति के सभापति अंगद कुमार सिंह ने कहा कि जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली के तार गुजर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटवाया जाए। इसमें लापरवाही न बरतें। उन्होंने निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा विभाग के जिन विद्यालयों में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया है, वहां भी प्राथमिकता से कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों की स्थिति, शिकायतों के निस्तारण और विद्युत चोरी पर कार्रवाई समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। समिति में विधान परिषद सदस्य राय धर्मेंद्र सिंह और श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह भी शामिल रहे। समिति के सभापति ने कहा कि उन्होंने कहा कि बिजली चोरी की रोकथाम के लिए विजिलेंस टीम लाइनलॉस वाले क्षेत्रों में अधिक छापेमारी करे। यह ध्यान रखे कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और किसी भी विद्युत उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
बैठक में ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत, जिले में औसत विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ताओं के लोड के अनुसार ट्रांसफाॅर्मरों की स्थिति और रखरखाव की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। साथ ही 1912 हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। सभापति ने कहा कि किसानों की आजीविका और खेती सुचारू रखने के लिए निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए प्रस्तावों पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा गया।
निर्देशों का कराएंगे पालन
इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो चुकी है, उनकी सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि जांच समिति की ओर से दिए गए सभी निर्देशों का पालन निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागों के आपसी समन्वय से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर बनाई जाएगी। बैठक में एसपी अभिषेक वर्मा, एडीएम रमेश कुमार सहित विद्युत निगम व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos