सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Robbery of Collection Agent Solved Five Arrested Including Former Student Union General Secretary in sonbhadra

Sonbhadra News: कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का पर्दाफाश, छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री समेत पांच गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 02 Apr 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

सोनभद्र जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री समेत पांच को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दो को गोली लगी है। 

Robbery of Collection Agent Solved Five Arrested Including Former Student Union General Secretary in sonbhadra
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी (बीच में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें ओबरा पीजी कॉलेज के छात्रसंघ का पूर्व महामंत्री भी शामिल है। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल भी हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान, अवैध असलहा और घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद हुई है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
एसपी अभिषेक वर्मा ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया कि गत 27 मार्च को अनपरा क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट से करीब 63 हजार रुपये नकद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुबरी पहाड़ी के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी संजय यादव और पंकज श्रीवास्तव के पैर में गोली लग गई, जबकि धीरज यादव और हरिओम जायसवाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को पहले डिबुलगंज अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस वारदात की साजिश चंद्रेश यादव ने रची थी, जो पहले भारत फाइनेंस कंपनी में काम कर चुका था और उसे कलेक्शन के दिन और समय की जानकारी थी। पुलिस ने उसे भी बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 28500 रुपये नकद, बायोमेट्रिक मशीन, टैबलेट, तीन मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी समेत अन्य दस्तावेज, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। 

एसपी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना में एक बाल अपचारी का भी नाम सामने आया है, जिसने बदमाशों के साथ कलेक्शन एजेंट की लोकेशन साझा की थी। 

इसे भी पढ़ें; पिता को तड़पा-तड़पाकर मार डाला: डांट से नाराज रहता था बेटा, लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

पूछताछ में यह भी पता चला कि धीरज यादव पीजी कॉलेज ओबरा में छात्रसंघ महामंत्री भी रह चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अनपरा एसओ सत्येंद्र राय, शक्तिनगर एसओ कमल नयन दुबे, एसआई संतोष कुमार, अशोक कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed