सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman Jumps into Son River with Three-Year-Old Child Lives Saved in sonbhadra

UP: तीन साल के मासूम को लेकर सोन नदी में कूदी मां, इस शख्स ने बचाई जान; पति से विवाद के बाद उठाया ये कदम

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 02 Apr 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां तीन साल के बच्चे को लेकर एक महिला सोन नदी में कूद गई।गनीमत रही कि समय रहते दोनों की जान बचाई गई। 

Woman Jumps into Son River with Three-Year-Old Child Lives Saved in sonbhadra
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र जिले में एक बड़ी घटना टल गई। एक महिला ने आपसी विवाद के चलते अपने मासूम बच्चे के साथ सोन नदी में छलांग लगा दी। यह घटना बुधवार की रात करीब 11.30 बजे चोपन थाना क्षेत्र के सोन पंप कैनाल की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
कुरुहुल निवासी अनिल यादव की पत्नी गीता देवी ने विवाद के बाद अपने तीन वर्षीय बच्चे को लेकर सोन नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर सोनपम्प पावर हाउस पर मौजूद अधिकारियों का ध्यान इस ओर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर उपखंड अधिकारी राबर्ट्सगंज प्रथम धर्मेन्द्र सिंह, उपखंड अधिकारी प्रदीप गुप्ता एवं सहायक अभियंता भंडार मयंक वर्मा पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला नदी में डूब रही है। इस दौरान उपखंड अधिकारी की गाड़ी के चालक बबलू कुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

इसके बाद 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस व एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया और महिला को सुरक्षित प्रशासन को सुपुर्द कर दिया गया। इस साहसिक कार्य के लिए चालक बबलू कुमार की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed