सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student hangs suicide note contains details left even police stunned mother faints upon seeing dead body

UP: छात्र ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात कि पुलिस भी रह गई हैरान; बेटे की लाश देख मां बेहोश

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 01 Apr 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में युवक के फंदा लगाने की सूचना पाकर माैके पर विंढमगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Student hangs suicide note contains details left even police stunned mother faints upon seeing dead body
युवक की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP News: विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में मंगलवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां बीए के छात्र देवानंद पांडेय (19) ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, पोलवा गांव निवासी आनंद पांडेय का पुत्र देवानंद मंगलवार की शाम करीब पांच बजे तक अपने घर के पास दोस्तों के साथ देखा गया था। इसके बाद देर शाम तक वह नजर नहीं आया। परिजनों ने पहले आसपास और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः जब घर के भीतर खोजबीन की गई, तो एक कमरे में देवानंद का शव बड़ेर (छत की बल्ली) से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दृश्य देखकर उसकी मां कलावती देवी चीख-पुकार कर बेहोश हो गईं। उनकी आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर विंढमगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस को घटनास्थल से एक कागज का टुकड़ा भी मिला है, जिसे सुसाइड नोट बताया जा रहा है। इसमें देवानंद ने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू पर छानबीन की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

देवानंद दो भाइयों में छोटा था और एमएस आदर्श डिग्री कॉलेज, पोलवा में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उसका स्वभाव मिलनसार और हंसमुख बताया जा रहा है, जिससे गांव और कॉलेज में उसकी अच्छी पहचान थी। ऐसे में उसकी अचानक मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है।

विंढमगंज थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सुसाइड नोट को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed