{"_id":"69ce5c65112cdc46e309bd10","slug":"video-junior-doctors-halt-work-over-two-months-of-unpaid-salaries-stage-protests-to-raise-voices-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो माह से वेतन न मिलने पर जूनियर डॉक्टरों ने ठप रखा कामकाज, प्रदर्शन कर उठाई आवाज; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से वेतन न मिलने पर जूनियर डॉक्टरों ने ठप रखा कामकाज, प्रदर्शन कर उठाई आवाज; VIDEO
फरवरी और मार्च का वेतन न मिलने से खफा जूनियर रेंजीडेंट डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को कामकाज ठप रखा। मेडिकल कॉलेज परिसर से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए नो सैलरी-नो ड्यूटी के नारे लगाए। डीएम और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल वेतन का भुगतान कराने की मांग की। कहा कि जो डीए जुलाई 2025 से मिलना चाहिए था। वह अक्तूबर से मिलना शुरू हुआ है। वेतन भुगतान अगले माह के आखिरी में मिलने को लेकर भी नाराजगी जताई। वहीं प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार का कहना था कि बजट मिलने में देरी के चलते भुगतान में देरी हुई है। बजट आ गया है और वेतन भुगतान के लिए पत्र भी बैंक को भेज दिया गया है। वेतन भुगतान में देरी की समस्या का भी जल्द समाधान हो जाए, इसके लिए वह प्रयास जारी रखे हुए हैं।
रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर तले जूनियर डॉक्टरों ने सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचने के साथ ही फरवरी माह का वेतन भुगतान अब तक न होने को लेकर नाराजगी जताना शुरू कर दिया। संगठन की स्थानीय इकाई के प्रेसीडेंट अखिलेश कुमार बैसवार, वाइस प्रेसिडेंट प्रत्यूष सिंह, मुकेश कुमार मौर्य, जनरल सेक्रेटरी मयूरवेश रघुवंशी, अनुभव राय, एक्सीक्यूटिव हेड दर्पण जायसवाल, ट्रेजरर हेड लक्ष्मीकांत यादव, मीडिया स्पोकपर्सन सव्यसाची श्रीवास्तव, नितीश राय, अलोक कुमार श्रीवास्तव, शुभम गौर, पारितोष, प्रणय, कोऑर्डिनेटर सौरभ नायक,पवन सोनी आदि का कहना था कि फरवरी माह का वेतन होली के पहले मिल जाना चाहिए था लेकिन अब तक नहीं मिल पाया है। हर माह का वेतन अगले माह की 28 तारीख तक मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय से वेतन न मिलने के चलते ईएमआई सहित अन्य खर्चों को ले कर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।