Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Speaking at the Mahapanchayat in Lohra, farmers stated that the administration's silence has heightened their confusion.
{"_id":"69d2a8c6a313d74f45075016","slug":"speaking-at-the-mahapanchayat-in-lohra-farmers-stated-that-the-administrations-silence-has-heightened-their-confusion-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-144424-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: लोहरा में महापंचायत में बोले किसान, प्रशासन की चुप्पी से बढ़ी दुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: लोहरा में महापंचायत में बोले किसान, प्रशासन की चुप्पी से बढ़ी दुविधा
मधुपुर क्षेत्र के लोहरा गांव के गुलरहवां बस्ती में किसान महापंचायत में शामिल किसान। संवाद
Link Copied
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर तहसील क्षेत्र के लोहरा गांव के गुलरहवां बस्ती में रविवार को किसान महापंचायत में किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। किसानों ने कहा कि मकान निर्माण से लेकर बोरवेल बनवाने वाले किसान निर्णय नहीं कर पा रहें की वे अपनी पूंजी अपने खेतों को और बेहतर बनाने के लिए लगाएं या अंतिम फैसले का इंतजार करें। किसानों का कहना है कि 25 मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, इसके प्रतियुत्तर में अभी तक कोई भी जानकारी उन्हें नहीं मिली है। प्रशासन अपनी मंशा स्पष्ट करे की बट, लोहरा एवं सुकृत के किसानों के साथ क्या होने वाला है। ऊहापोह की स्थिति मानसिक प्रताड़ना का कारण बन रही है। किसान महापंचायत में संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, उपाध्यक्ष रविशंकर, रेनू मौर्य, दिनेश सिंह, अजीत कुमार, संतोष, आत्मा सिंह, दयाराम, ज्योतिजंग सिंह, सौरभ कुमार, धनंजय कुमार, बृजेश सिंह, जयप्रकाश समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।