सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   32 Anganwadi Centers to Receive Their Own Buildings; Incomplete Structures to Undergo Renovation

Sonebhadra News: 32 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा अपना भवन, अधूरे भवनों का होगा कायाकल्प

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
32 Anganwadi Centers to Receive Their Own Buildings; Incomplete Structures to Undergo Renovation
विज्ञापन
अनपरा। नगर में बने आंगनबाड़ी की बदहाल स्थित का अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। निष्क्रिय केंद्रों को पुन: संचालित करने, रिक्त पदों पर नियुक्ति और बिजली पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय के निदेशक ने निर्देश दिया है। 23 मार्च को अमर उजाला ने 64 में से 32 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास खुद का भवन और सुविधाएं भी नहींं शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें केंद्रों की समस्याओं के बारे में बताया गया था, जिसे बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय ने संज्ञान में लिया है।
Trending Videos

निदेशक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र लिखकर केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली। इसके जवाब में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया है कि प्राथमिक विद्यालय औराडाड़ द्वितीय के परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र अनपरा-2 में शौचालय अधूरा है, किचन का दरवाजा नहीं है। इसे कायाकल्प के लिए चिह्नित किया गया है। नगर के वार्ड नंबर 14 में एनसीएल के की तरफ से केंद्र का निर्माण कराया गया है। रास्ता निर्माण होते ही विभागीय भवन में केंद्र का संचालन शुरू किया जाएगा। वार्ड नंबर 12 के लालटावर में विभागीय भवन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही रेहटा में बने तीनों केंद्रों पर बिजली कनेक्शन के लिए संबधित विभाग को पत्र लिखा गया है। निदेशक ने 32 केंद्रों के लिए विभागीय भवन के निर्माण, रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती और सभी केंद्रों पर सड़क, बिजली, पानी जैसी सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed