सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   300 crore Har Ghar Jal Yojana, some places have no connection and some others have low pressure

Sonebhadra News: 300 करोड़ की हर घर जल योजना, कहीं कनेक्शन नहीं तो कहीं कम आ रहा प्रेशर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
300 crore Har Ghar Jal Yojana, some places have no connection and some others have low pressure
अनपरा नगर पंचायत में घर के लिए कंधे पर पानी लेकर जाता युवक। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। शासन की ओर से ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत हर घर जल योजना में करीब 300 करोड़ रुपये खर्च कर अनपरा नगर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। स्थिति यह है कि नगर के करीब साढ़े चार हजार घरों में अब तक पानी का कनेक्शन ही नहींं पहुंच पाया है। जहां कनेक्शन दिए गए हैं, वहां भी लोगों को पर्याप्त पानी नहींं मिल रहा। वहीं अभी तक कहीं कनेक्शन नहींं हुआ है तो कहीं कम प्रेशर होने की वजह से पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की समस्या गहराने लगा है।
Trending Videos

अनपरा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से पहले जल निगम ग्रामीण की तरफ से 89 करोड़ रुपये की लागत से अनपरा और कुलडोमरी ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत वार्ड संख्या 2, 6, 8, 11, 12, 16 और 18 में पाइपलाइन बिछाई गई थी। विभाग का दावा है कि इन क्षेत्रों में करीब पांच हजार घरों को कनेक्शन दिए गए। इसके बाद करीब चार वर्ष पूर्व 210 करोड़ रुपये की लागत से परासी-बेलवादह ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत नगर के अन्य वार्डों में भी पाइपलाइन विस्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में लगभग सात हजार घरों को कनेक्शन देने और नियमित जलापूर्ति का दावा किया गया था। हालांकि, हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। नगर के कई वार्डों में आज भी कई घरों को कनेक्शन नहींं मिल पाया है। जिन घरों में कनेक्शन दिया गया है, वहां भी पानी की आपूर्ति अनियमित है। कहीं पानी का प्रेशर इतना कम है कि टंकियां नहींं भर पातीं, तो कहीं पाइपलाइन में पानी पहुंच ही नहींं रहा। गर्मी की शुरुआत के साथ समस्या और गंभीर हो गई है। अधिकांश हैंडपंप और निजी बोरिंग भी जवाब देने लगे हैं, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है। जिन घरों में पहले से कम प्रेशर की समस्या थी, वहां अब टंकियों तक पानी पहुंचना भी बंद हो गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाने और सभी घरों तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।


साढ़े चार हजार घरों में पानी का कनेक्शन ही नहींं
अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में करीब 50 घर, वार्ड नंबर 2 में 500 घर, वार्ड नंबर 3 में 50 घर, वार्ड नंबर 7 में 50 घर, वार्ड नंबर 8 में 1000 घर, वार्ड नंबर 11 में 50 घर, वार्ड नंबर 14 में 200 घर, वार्ड नंबर 16 में 500 घर, वार्ड नंबर 18 में 800 घर और वार्ड नंबर 20 में करीब एक हजार घरों में अभी पानी का कनेक्शन नहींं हुआ है। जहां टैंकर पहुंच रहा है, वहां तो ठीक है, लेकिन जहां टैंकर नहीं पहुंच रहा वहां पानी की समस्या और बढ़ गई है।

क्या कहते हैं रहवासी
हम लोगों के घरों को पानी कनेक्शन ही नहीं मिला। घर के पास एक हैंडपंप है, वहां से करीब आठ घरों के लोग पानी का इस्तेमाल करते हैं। दिनभर हैंडपंप के इस्तेमाल से महीने में दो से तीन बार खराब होता है। गर्मी के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। - छविनाथ।


पानी का कनेक्शन ही नहीं मिला। इस कारण घर में पानी दूर से लाना पड़ता है। गर्मी में पानी की मांग बढ़ने के कारण समस्या और बढ़ जाती है। दो सप्ताह बाद बेटे की शादी है और पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या और बढ़ जाएगी। - गीता देवी।


हम लोगों के गली के आसपास पाइप लाइन गुजरी है, लेकिन हमारी गली में नहीं बिछी। जल निगम के अधिकारियों ने बाद में बिछाने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछा। गली में टैंकर भी नहीं आता। गर्मी में बोरिंग सूखने पर समस्या बढ़ जाती है। - मनीष श्रीवास्तव।


पूरी बस्ती में पाइपलाइन नहीं बिछी है। इस कारण हम लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत ने टंकी लगवाई, लेकिन बोरिंग खराब होने के कारण वो भी बंद है। अब दूर से पानी लाना पड़ रहा है। हैंडपंप के पानी की शु्द्धता की भी गारंटी नहीं। - अमन कुमार।

--

कुछ वार्डों में प्रेशर कम और पानी नहींं आने की शिकायत मिली थी। वहां टीम को भेजकर मरम्मत कराई जा रही है। - आशीष सिंह, मेंटनेंस इंचार्ज-परासी बेलवादह ग्राम समूह डब्ल्यूटीपी प्लांट एलएंडटी।
--

छूटे हुए घरों को कनेक्शन देने के लिए जल निगम ने सर्वे कर डब्ल्यूटीपी और पानी टंकी के लिए जगह की मांग की थी। इसके लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिली।-अपर्णा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी-नगर पंचायत अनपरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed