{"_id":"69bc3d499ced4a60e60f9b6c","slug":"routine-hpv-vaccination-begins-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-143521-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एचपीवी वैक्सीन का नियमित टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एचपीवी वैक्सीन का नियमित टीकाकरण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार से कर दी गई। टीका लगवाने वाली बेटियों को सीडीओ जागृति अवस्थी ने प्रमाणपत्र वितरित कर मुख्यालय स्थित नगरीय पीएचसी से इस मुहिम का शुभारंभ किया। कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसने कई महिलाओं का जीवन नारकीय बना दिया है। अच्छी बात यह है कि इस बीमारी से अब बचाव संभव है। इसके लिए सरकार की तरफ से मुफ्त एचपीवी वैक्सीन सीएचसी, पीएचसी, अर्बन पीएचसी पर लगवाई जा रही है। अभिभावकों से अपील की कि वह अपने 14-15 वर्ष आयु वर्ग की सभी बेटियों-किशोरियों को यह वैक्सीन लगवाएं और उनका भविष्य सुरक्षित करें।
सीएमओ डॉ. पीके राय ने कहा कि एक बार बीमारी से ग्रसित हो जाने पर इसका इलाज खासा मुश्किल होता है। पीड़ित महिला को पूरी जिंदगी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। जीवन में आगे चलकर ऐसा कुछ ना हो इसके लिए एक वैक्सीन लगवाना जरूरी है। इस एक वैक्सीन से हम बेटियों के भविष्य को सुरक्षित व स्वस्थ जीवन की नींव रख सकते हैं।
एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के गर्भाशय के निचले भाग में होने वाला कैंसर है। यह अक्सर हुयूममन पापिलोमा वायरस (एचपीवी) नामक वायरस के संक्रमण के कारण होता है। यदि समय पर जांच और उपचार न किया जाए तो यह गंभीर हो सकता है। अगर इसकी वैक्सीन लगवाई जाए तो सर्वाइकल कैंसर को काफी हद तक रोका जा सकता है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गिरधारी लाल ने कहा कि कि सामुदायिक एवं ब्लॉक, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, कोल्डचेन पॉइंट पर यह टीका लगाया जाएगा।
डाॅ. जेपी सिंह ने बताया कि इस वर्ष इस अभियान से कुल 22387 बेटियों को लाभान्वित करने की योजना बनाई गई है। डब्लूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी, जेएसआई के जिला प्रतिनिधि ने भी एचपीवी वैक्सीन की खूबियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संजय कुमार सिह, मो. नसीम, ऋषभ श्रीवास्तव, मनोज, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती आदि मौजूद रहे।
Trending Videos