सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The nine-day ritual began with the installation of the Kalash at an auspicious time.

Sonebhadra News: शुभ मुहुर्त में कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय अनुष्ठान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The nine-day ritual began with the installation of the Kalash at an auspicious time.
रॉबर्ट्सगंज ​स्थित शीतला माता मंदिर में नवरात्र पर पूजन अर्चन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। वासंतिक नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहुर्त में घरों और मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। इसके बाद नौ दिनी अनुष्ठान शुरू हुआ। घरों और देवी मंदिरों में भक्तों ने दुर्गा चालीसा के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। देवी मंदिरों में सुबह से देर शाम तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। वहीं बाजार में फूल-माला की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
Trending Videos

राॅबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में भोर में मंगला आरती के पश्चात मंदिर के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। भक्त मातारानी के चरणों में नारियल, चुनरी, नैवेद्य, फल-फूल चढ़ाए। मंदिर में भीड़ को देखते हुए मेन चौक पर बैरिकेडिंग की गई थी। माता शीतला के साथ मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी का भक्तों ने पूजन किया। नवरात्र के मद्देनजर मंदिर के आस-पास अस्थायी दुकानें सज गई हैं। रॉबर्ट्सगंज स्थित शीतला मंदिर के पास खुली दुकानों पर नारियल, चुनरी, माला, फूल, नैवेद्य, प्रसाद की खूब बिक्री हुई। इसी तरह साईं चौक स्थित दुर्गा मंदिर, दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, पूरब मोहाल स्थित सातो मईया शीतला मंदिर में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।चोपन ब्लॉक के कुड़ारी स्थित मां कुंडवासिनी देवी धाम, मां अमिला देवी धाम में नवरात्र के प्रथम दिन दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की उमड़ी। इसी तरह से अमराभगवती धाम में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। शक्तिनगर में नवरात्र के पहले दिन को शक्तिपीठ ज्वाला देवी के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां दर्शन के लिए यूपी के साथ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड व बिहार के श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में भक्तों ने ज्वाला देवी के दर्शन किए और परिवार में मंगल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलपुत्री स्वरूप में भक्तों ने वैष्णो देवी के किए दर्शन
डाला। वासंतिक (चैत्र) नवरात्र के पहले दिन वैष्णो मंदिर शक्ति पीठ धाम पर हवन पूजन कर भक्तों ने माँ शैलपुत्री स्वरूप में दर्शन पूजन किया। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े पांच बजे से ही मंदिर में मां के शृंगार के पश्चात पट को खोल कर भव्य आरती की गई। वैष्णो शक्ति पीठ धाम के पुजारी श्रीकांत तिवारी ने बताया की इस नवरात्र मां पालकी पर सवार होकर जगत कल्याण के लिए आई है। कहा कि हवन गाय के घी से करना चाहिए। इस बार भी नव दिवसीय अखंड ज्योति सुबह सात बजे के पहले मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने जलाई। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा के लिए प्राइवेट सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं। मेन गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed