सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sangh volunteers held a route march on the occasion of the Varsha Pratipada festival.

Sonebhadra News: वर्ष प्रतिपदा उत्सव पर संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sangh volunteers held a route march on the occasion of the Varsha Pratipada festival.
रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को वर्ष प्रतिपदा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित पथ संचलन निकाला। पथ संचलन का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ, जो स्वर्णजयंती चौराहा, सिविल लाइन, कचहरी, हाइडिल मैदान और महिला थाना होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
Trending Videos

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन के उपरांत आयोजित सभा में मंचासीन जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल एवं क्षेत्र मुख्य मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना ने भारत माता, डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार एवं पूज्य गुरुजी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद एकल गीत व अमृत वचन प्रस्तुत किए गए। बौद्धिक उद्बोधन में राजेंद्र सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय नववर्ष को वर्ष प्रतिपदा उत्सव के रूप में मनाता है, जो संघ का प्रथम उत्सव है। इसी दिन संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार की जयंती भी मनाई जाती है। उन्होंने संघ के भगवा ध्वज को गुरु मानने की परंपरा तथा ऐतिहासिक संदर्भों पर भी प्रकाश डाला। संचालन जिला कार्यवाह दिनेश ने किया। संघ प्रार्थना के पश्चात स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से पथ संचलन किया, जिसका संचालन जिला शारीरिक प्रमुख राजीव ने किया। इस मौके पर नगर संघ चालक संगम, विभाग प्रचारक उपेंद्र, विभाग संपर्क प्रमुख बृजेश सिंह, सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख आलोक सिंह, सेवा प्रमुख अवध, गो-सेवा संयोजक नंदलाल, अभिलेख प्रमुख नीरज, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन में शामिल लोग। संवाद

रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन में शामिल लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed