सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Security guard on duty died under suspicious circumstances in sonbhadra

Sonbhadra: ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 15 Feb 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी सोने के बाद उठा ही नहीं। उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

Security guard on duty died under suspicious circumstances in sonbhadra
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र जिले के अनपरा थानाक्षेत्र के औड़ी-सिंगरौली हाईवे किनारे वाहन एजेंसी के सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। परिजन पहुंचे तो कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में लगी रही। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
अनपरा के डिबुलगंज निवासी बावनसुभा भारती (50) पुत्र स्व. रामलोचन ओमेन सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी में काम करता था। कंपनी द्वारा उसे औड़ी-सिंगरौली हाईवे किनारे ट्रक एजेंसी ममता मोटर्स पर तैनात किया गया था। शनिवार को उसकी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात आठ बजे वह ड्यूटी गया और देर रात उसकी तबियत खराब हो गई। तीन बार शौचालय जाने के बाद वह अपने केबिन में बिस्तर पर सोने चला गया, उसके बाद उठा ही नहीं। सुबह जब अगली पाली का सुरक्षाकर्मी ड्यूटी करने पहुंचा और उठाने लगा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 

इसे भी पढ़ें; Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, शराब की दुकान पर चाकू मारकर ली थी शख्स की जान

घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और एजेंसी के अन्य कर्मचारियों से बात की। परिजन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। परिजनों का कहना है कि जब उनकी तबियत खराब थी, तो उन्हें घर क्यों नहीं भेजा गया और घरवालों को सूचना क्यों नहीं दी गई। कंपनी के जिम्मेदार अधिकारीयों से वार्ता किए बिना शव को उठाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed