सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Showing someone else's house for marriage

Sonebhadra News: शादी के लिए किसी दूसरे का दिखाया घर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Showing someone else's house for marriage
विज्ञापन
सोनभद्र/शाहगंज। शाहगंज थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी एक युवती के साथ शादी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिचौलिए ने हरियाणा के एक युवक से उसकी शादी तय कराई। उसे आर्थिक रूप से संपन्न और अच्छी नौकरी वाला बताया। विश्वास दिलाने के लिए उसके परिवार वालों को ले जाकर किसी दूसरे का घर दिखा दिया। मैरिज लॉन से धूमधाम से शादी रचाई गई। विदा होकर पीड़िता ससुराल पहुंची तो सामने आई सच्चाई ने उसके होश उड़ा दिए। दहेज के लिए प्रताडि़त करने और दूसरी शादी का भी आरोप लगाया गया है। एसपी के निर्देश पर शाहगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

खजुरी गांव की रहने वाली कोमल ने तहरीर में कहा है कि 31 मार्च 2025 को हरियाणा के चरखी दादरी जिले के पातुवास गांव के ढाणी फौगाट निवासी सतीश कुमार के साथ कराई गई थी। इस शादी में मधुपुर के हरैया निवासी विजय ने बिचौलिया की भूमिका निभाई थी। आरोप है कि इसके लिए उसने लड़के पक्ष से पैसे लिए और उसके परिवार को झूठी जानकारी देकर धोखे में रखा। शादी के लगभग तीन महीने तक वह ससुराल में रहीं। सच्चाई पता चलने पर विरोध किया तो ससुर दलजीत सिंह, सास चंद्रकला, देवर अजय आदि ने कई तरीके से उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति पर भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दावा किया गया है कि आरोपी ने शादी शुदा होते हुए किसी बेबी नामक महिला से शादी रचा ली है और उसे लेकर गुजरात में रह रहा है। थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed