सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Weather Alert issued for severe storms and lightning strikes over the next 36 hours

Sonbhadra Weather: अगले 36 घंटे में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 28 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सार

सोनभद्र में मौसम करवट ले सकता है। इसे लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों से घरों में रहने और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।  

Sonbhadra Weather Alert issued for severe storms and lightning strikes over the next 36 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र में मौसम के लिहाज से अगले 36 घंटे जिले में बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गांव-गांव राजस्व टीम भेजकर लोगों को सतर्क किया है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने और सुरक्षा संबंधी जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है। अलर्ट का असर बृहस्पतिवार से ही दिखने भी लगा। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत पहुंचाई।



डीएम चर्चित गौड़ ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 28 मई की रात से अचानक मौसम खराब हो सकता है। 29 मई की सुबह 8 बजे से 30 मई की सुबह 8 बजे तक जिले में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और कमजोर भवनों से दूर रहें। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया है। वहीं किसानों को अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधने और खुले स्थानों से दूर रखने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी विभागों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार माने जाएंगे। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष और अन्य कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने तथा हर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण, अग्निशमन, नगर निकाय, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभागों को आपसी समन्वय बनाकर त्वरित राहत एवं बचाव तंत्र सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

24 घंटे में 3.3 डिग्री लुढ़का अधिकतम पारा
सोनभद्र। खराब मौसम का अलर्ट जारी होने से पहले जिले के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा में करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। न्यूनतम पारा भी लुढ़का है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 26.4 और अधिकतम पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके मुकाबले बुधवार को न्यूनतम पारा 27.1 और अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को न्यूनतम पारा 27.6 और अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed