फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP chief's birthday celebrated with tree plantation and blood donation.

Sonebhadra News: पौधरोपण और रक्तदान कर मनाया सपा प्रमुख का जन्मदिन

Thu, 02 Jul 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
SP chief's birthday celebrated with tree plantation and blood donation.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ​खिलेश यादव के जन्मदिन पर दुलहीपुर में केक काटते कार्यकर्ता। संवाद
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे काे मुंह मीठा भी कराया। इस मौके पर पौधरोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया।
विज्ञापन

गोधना बाईपास रोड पर मुलायम सिंह यादव स्मृति भवन सपा कार्यालय में मुख्य अतिथि चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि सत्यनरायन राजभर ने केक काटा। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पीडीए सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है। पौधारोपण के माध्यम से हम पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्यनरायण राजभर, चंद्रशेखर यादव, चकिया के पूर्व बसपा विधायक जितेंद्र कुमार, हाजी परवेज अहमद जोखू, नफीस अहमद, तस्लीम अंसारी, राजकुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पचफेड़वा स्थित खदी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के आवास पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान गरीब महिलाओं को साड़ी बांटी गई। बच्चों में मिठाइयां बांटी गईं। सुदामा यादव, यादवेश यादव, राजाराम सोनकर, अशोक यादव, विनय यादव आदि मौजूद रहे। नियामताबाद क्षेत्र के महेवा बिलारीडीह में भारतीय समाजवादी संस्कृति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव के नेतृत्व में अखिलेख का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान इं. मुस्तकीम खान, ग्राम प्रधान आशा देवी भारती, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे। धानापुर क्षेत्र के गुरेहूं (प्रेमाश्रयपुर) गांव में अखिलेश का जन्मदिन जिला सचिव राजू यादव के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान विकास यादव, कमला यादव, मनोरमा देवी, तेतरा देवी, लक्ष्मण खरवार, गोपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

चंदौली में जिला पंचायत सदस्य सदर चंदौली रमेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती और वनवासी बस्ती में पहुंचकर लोगों के बीच मिठाई वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed