फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers planted saplings on Akhilesh Yadav's birthday

Sonebhadra News: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने किया पौधरोपण

Thu, 02 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
SP workers planted saplings on Akhilesh Yadav's birthday
रॉबर्ट्सगंज सपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अ​खिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटते जिला
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सपाइयों ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव और सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि अखिलेश यादव युवाओं, किसानों, गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों और वंचित समाज की आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान सभी वर्गों के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की गईं। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर जिले के प्रत्येक बूथ पर एक से सात जुलाई तक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे और राम भरोसे सिंह पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए संघर्ष करते हैं। कार्यक्रम में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल यादव, अशोक पटेल,मंदाकिनी पांडेय सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed