फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strong booths are the organization's biggest strength: Rakesh

मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : राकेश

Sat, 11 Jul 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Strong booths are the organization's biggest strength: Rakesh
दुद्धी में अपना दल एस की मासिक बैठक में शामिल कार्यकर्ता-संवाद
अपना दल (एस) की विधानसभा इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को कस्बे के एक निजी होटल में विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और जनसेवा को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं विधानसभा प्रभारी राकेश यादव ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं से बनती है। मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रत्येक बूथ, सेक्टर और जोन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया। जिला महासचिव एवं विधानसभा सहप्रभारी मुकेश तरंग ने कहा कि अनुशासित और सक्रिय संगठन ही जनता का विश्वास जीत सकता है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की।
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में निरंजन जायसवाल ने कहा कि संगठन का सम्मान ही कार्यकर्ता का सम्मान है। सेवा, समर्पण और विश्वास के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर संगठन को मजबूत बनाना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष अमर सिंह खरवार, मोहम्मद हसनैन, विधानसभा महासचिव रमेश कुमार गुड्डू, जोन अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed