{"_id":"69d7eedbfaa50676db09a749","slug":"students-rejoice-at-comfest-2026-enthral-the-audience-with-cultural-performances-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-144645-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कॉम्फेस्ट 2026 में झूमे छात्र-छात्राएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कॉम्फेस्ट 2026 में झूमे छात्र-छात्राएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
विज्ञापन
एमजीकेवीपी एनटीपीसी शक्तिनगर के वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित कॉम्फेस्ट 2026 में शामिल छात्र-छा
विज्ञापन
शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर के वाणिज्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को आंबेडकर भवन में कॉम्फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। फिल्मी और भोजपुरी गीतों पर विद्यार्थियों ने जमकर ठुमके लगाए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में छात्रा जास्मीन ने गणेश वंदना की। बीकॉम एवं एमकॉम के विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों को मंच पर जीवंत किया। ग्रुप डांस में जास्मीन और नीतू ने खूब तालियां बटोरीं, वहीं बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्राएं रवीना और गरिमा ने सोलो डांस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक डॉ. मानिकचंद पांडेय और डॉ.मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था के प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने ऑनलाइन शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों को सदैव अपडेट रहना आवश्यक है। संचालन गरिमा त्रिपाठी और पूर्णिमा ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक कुमार ने प्रस्तुत किया।
कुलपति को सौंपा ज्ञापन
शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ शक्तिनगर में अध्ययन कर रहे छात्र छात्राओं की शैक्षणिक समस्या को लेकर एमएसडब्लू के छात्र अभिषेक द्विवेदी ने काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति प्रो.आनंद त्यागी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यापीठ में वार्षिक फीस दो किश्तों में जमा कराने, एलएलबी पाठ्यक्रम शुरू कराने, परीक्षा परिणाम समयबद्ध जारी करने सहित सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम के लिए विद्यापीठ परिसर में आडिटोरियम हाल की व्यवस्था कराने की मांग किया गया।
Trending Videos