सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers protest against the opening of a liquor shop.

Sonebhadra News: शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the opening of a liquor shop.
कोन क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में शराब दुकान खोलने का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
कोन। थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में प्रस्तावित कंपोजिट शराब दुकान के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने एकत्र होकर घनी आबादी के बीच दुकान खोले जाने का विरोध जताया और इसे बस्ती से दूर स्थापित करने की मांग की।
Trending Videos

ग्रामीणों का कहना था कि पहली बार रामगढ़ में शराब दुकान खोली जा रही है, लेकिन ठेकेदार इसे मुख्य सड़क पर आबादी के बीच खोलना चाहता है, जो स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रस्तावित स्थल से महज 100-200 मीटर की दूरी पर कंपोजिट विद्यालय और हाईस्कूल संचालित हैं, इससे बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सदर विधायक भूपेश चौबे से भी शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग की है। प्रदर्शन में राधिका देवी, कबुतरी देवी, पुनिता देवी, शीला, श्वेता, विनय कन्नौजिया, भोजराज कन्नौजिया, अमरनाथ गुप्ता, विमलेश यादव, पंकज गुप्ता, सुदामा प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed