{"_id":"69da9262a8036c20dd07d919","slug":"called-to-a-shrine-for-exorcism-raped-continued-to-sexually-abuse-even-after-husbands-death-order-to-register-fir-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-144759-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: झाड़ फूंक के लिए मजार पर बुलाकर किया दुष्कर्म, पति की मौत के बाद भी करता रहा यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: झाड़ फूंक के लिए मजार पर बुलाकर किया दुष्कर्म, पति की मौत के बाद भी करता रहा यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के एक तांत्रिक ने चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र की महिला को झाड़-फूंक के बहाने मजार पर बुलाकर दुष्कर्म किया। सलखन में रहने वाले तांत्रिक तस्लीम पति पर भूत-प्रेत का साया डालकर जिंदगी भर उसे तड़पते रहने के लिए विवश कर देने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। महिला पर भी भूत-प्रेत का साया बताते हुए मुक्ति दिलाने के नाम पर 2.15 लाख रुपये ले लिए। पति की मौत के बाद उसने शोषण का विरोध किया तो धमकी देने लगा।
विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने पीड़िता की गुहार पर प्रभारी निरीक्षक चोपन को प्राथमिकी दर्ज कर सीओ से मामले की विवेचना कराने का आदेश दिया है। अदालत ने माना कि प्रकरण गंभीर प्रकृति का है, जिसकी विवेचना कराना न्यायोचित है। प्रभारी निरीक्षक चोपन को आदेश दिया गया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए सीओ से विवेचना कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
नौगढ़ थाना क्षेत्र की निवासी जनजातीय वर्ग की पीड़िता ने न्यायालय में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी अक्सर तबीयत खराब रहती है। कुछ रिश्तेदारों ने भूत-प्रेत का साया होने का शक जताते हुए चोपन थाना क्षेत्र के तांत्रिक तस्लीम से झाड़-फूंक कराने की सलाह दी। अक्तूबर 2023 में वह उनकी बताई मजार पर गई। उस पर भूत प्रेत का साया बताते हुए हर 15 दिन पर आने को कहा। दिसंबर 2023 में उसके अकेले में होने का फायदा उठाते हुए तस्लीम ने जबरदस्ती की कोशिश की। धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसके पति को भूत प्रेत से ग्रसित कर देगा और वह जिंदगी भर तड़पती रहेगी। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आगे भी यही डर दिखाकर उसका शोषण करता रहा। झाड़-फूंक के नाम पर उससे 2.15 लाख रुपये भी ले लिए। अक्टूबर 2024 में पति की मौत के बाद दिए गए रुपये मांगने पर महज एक लाख रुपये लौटाए। शेष के लिए धमकी देने लगा।
Trending Videos