फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The file is stuck in transit from the district to the divisional level; a notice was issued to the Panchayat Secretary, but silence has followed

Sonebhadra News: जिले से मंडल स्तर पर लटकी पड़ी है फाइल, पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर साधी चुप्पी

Wed, 01 Jul 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The file is stuck in transit from the district to the divisional level; a notice was issued to the Panchayat Secretary, but silence has followed
सोनभद्र। ग्राम पंचायतों में फर्जी फर्म के नाम पर 50.30 लाख रुपये के भुगतान के मामले में एक साल बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। कोन ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में फर्जी जीएसटी नंबर के जरिए हुए भुगतान के मामले में राज्य कर विभाग ने सभी ब्लॉकों से फर्मों को किए गए भुगतान का ब्योरा मांगा है। इसके बावजूद पंचायत राज विभाग की कार्रवाई संबंधित सचिवों को नोटिस जारी करने तक सीमित है। कोन ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायत वाले एक क्लस्टर (बागेसोती, चेरवाडीह, किशनपुरवा, करइल और रोरवा की वर्ष 2024-25 की वित्तीय जांच में पता चला कि अप्रैल 2024 से जून 2025 के बीच 50.30 लाख रुपये एक ऐसी फर्म के खाते में भुगतान किए गए, जिसका उस समय न तो वैध पंजीकरण था और न ही जीएसटी नंबर। इनमें वर्ष 2024-25 में 33.10 लाख और वर्ष 2025-26 में 17.19 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed