फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The health department team conducted a campaign to inspect hospitals in Robertsganj and Ghorawal areas. Major action was taken against illegal hospitals, seven OT-OPDs and four pathology centres were sealed.

Sonebhadra News: रॉबर्ट्सगंज और घोरावल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर की अस्पतालों की जांचअवैध अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, सात के ओटी-ओपीडी और चार पैथोलॉजी केंद्र सील

Thu, 30 Jul 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The health department team conducted a campaign to inspect hospitals in Robertsganj and Ghorawal areas. Major action was taken against illegal hospitals, seven OT-OPDs and four pathology centres were sealed.
निजी अस्पताल सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।स्रोत विभाग - फोटो : टूंडला में मंडी समिति के पास ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसा ऑटो संवाद
सोनभद्र। जिले में मनमाने ढंग से चल रहे निजी अस्पतालों पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। रॉबर्ट्सगंज और घोरावल क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर कई अस्पतालों के ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर (ओटी) सील कर दिए गए। कई अन्य संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। डॉ. लाल पैथ के नाम पर चले तीन केंद्रों समेत चार पैथोलॉजी को भी सील किया गया है। डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों, पैथोलॉजी और कलेक्शन सेंटरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान घोरावल स्थित कलावती क्लीनिक, विश्वास हॉस्पिटल, हेल्थ केयर हॉस्पिटल और सम्राट हॉस्पिटल के ओपीडी एवं ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया। इसके अलावा गुड हेल्थ हॉस्पिटल और सीटी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर भी सील किए गए। निरीक्षण में कमियां मिलने पर धनवंतरी हॉस्पिटल (छपका), आशीर्वाद हॉस्पिटल (छपका), कृष्णा हॉस्पिटल, न्यू यथार्थ हॉस्पिटल (उरमौरा), ओम हॉस्पिटल (उरमौरा) और ओम हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर (रोडवेज बस स्टैंड, रॉबर्ट्सगंज) को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर स्पष्टीकरण और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी और कलेक्शन सेंटरों की भी जांच की गई। अनियमितताएं पाए जाने पर न्यू अंशिका पैथोलॉजी, डॉ. लाल पैथोलॉजी (शाहगंज एवं घोरावल शाखा) और मिशन हॉस्पिटल के सामने संचालित केंद्र को सील कर दिया गया। इसके अलावा लाइफ लाइन हॉस्पिटल, उरमौरा के खिलाफ भी सील की कार्रवाई की गई। सीएमओ ने बताया कि बिना वैध पंजीकरण और निर्धारित मानकों के संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उपचार के लिए केवल पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों का ही चयन करें, ताकि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। डीएम चर्चित गौड़ ने निर्देश दिए हैं कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed