फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trailer plunges into ditch near 'Bhutahiya Puliya' on highway; driver dies

Sonebhadra News: हाईवे पर भुतहिया पुलिया के पास खाई में गिरा ट्रेलर, चालक की मौत

Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Trailer plunges into ditch near 'Bhutahiya Puliya' on highway; driver dies
हाथीनाला क्षेत्र में अनियंत्रित टेलर पलटने से मृतक चालक- प्रमोद कुमार (फाइल फोटो) स्रोत परिजन
रेणुकूट/हाथीनाला। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हाथीनाला थानाक्षेत्र के भुतहिया पुलिया के पास मंगलवार की रात राखड़ लदा ट्रेलर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक प्रमोद कुमार (24) की मौत हो गई। खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। केबिन में फंसे चालक को बचाने के लिए पुलिस चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाती रही, पर सफलता नहीं मिली। राखड़ लेकर ट्रेलर रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। रात करीब 11 बजे खाड़पाथर से आगे बढ़ने पर भुतहिया पुलिया के पास अचानक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में चली गई। हादसे में चालक-खलासी ट्रेलर के केबिन में फंस गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में हाथीनाला और पिपरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। टीम निशा सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह भी साथियों के साथ पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गए। ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चालक को निकालने में काफी कठिनाई हुई। बाद में गैस कटर मिस्त्री को बुलाकर ट्रेलर की बॉडी काटी गई, लेकिन चालक केबिन में फंसा रहा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद भोर में क्रेन की मदद से चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के रमसगरा निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। टीम निशा सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक करीब तीन से चार घंटे तक जीवित था। उसे बचाने के लिए पुलिस, स्थानीय लोगों और उनकी टीम ने हरसंभव प्रयास किए लेकिन केबिन में फंसे होने के कारण समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका। हाथीनाला प्रभारी निरीक्षक उदयभान राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना में खलासी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed