फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The Indian Lion and 11 Hunters team won the title.

Sonebhadra News: इंडियन लायन और 11 हंटर की टीम ने जीता खिताब

Mon, 06 Jul 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Indian Lion and 11 Hunters team won the title.
ओबरा के गांधी मैदान में विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथिगण। स्रोत जागरूक पाठक
ओबरा। राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना के संयोजन में ओबरा नगर के गांधी मैदान में आयोजित अंडर-14 एवं अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार की शाम समापन हुआ। अंडर-14 फाइनल में इंडियन लायन और अंडर-18 में 11 हंटर ने जीत दर्ज की। अंडर-14 का मुकाबला ओबरा नाइट राइडर और इंडियन लायन के बीच खेला गया। इंडियन लायन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा नाइट राइडर ने 56 रन बनाए। जवाब में इंडियन लायन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और अंडर-14 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। अंडर-18 फाइनल में 11 हंटर और थंडर टाइटन के बीच मुकाबला खेला गया। 11 हंटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए और 63 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर टाइटन की टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी, जिससे 11 हंटर ने शानदार जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम की ओर से भोलू ने मात्र 15 गेंदों में 25 रन की विस्फोटक पारी खेली तथा 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed