फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The police handed the young woman over to her family and initiated an investigation into the matter; Rehan had taken her to Madhya Pradesh after befriending her on Instagram, and an FIR for kidnapping has been registered.

Sonebhadra News: पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंपा, मामले की जांच शुरूइंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को मध्य प्रदेश ले गया रेहान, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 29 Jul 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The police handed the young woman over to her family and initiated an investigation into the matter; Rehan had taken her to Madhya Pradesh after befriending her on Instagram, and an FIR for kidnapping has been registered.
शक्तिनगर। इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर एक युवती को शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश ले जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी युवक रेहान के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने युवती को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार को सामने आई। शक्तिनगर थानाक्षेत्र की युवती को नवानगर थानाक्षेत्र, मध्य प्रदेश निवासी रेहान ने कथित तौर पर विवाह के बहाने सिंगरौली ले गया था। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल के लोग भी सक्रिय हो गए। परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। परिजनों और संबंधित सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि इस दौरान युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से हस्तक्षेप किया। इसके बाद युवती को सिंगरौली से परिजनों के संरक्षण में शक्तिनगर थाने लाया गया। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी रेहान के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। युवती को मध्य प्रदेश से बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया है। शक्तिनगर के थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इन बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed