फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The practice of mere tokenism in the name of investigating illegal hospitals must stop

Sonebhadra News: अवैध अस्पतालों की जांच के नाम पर बंद हो कोरमपूर्ति

Tue, 14 Jul 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The practice of mere tokenism in the name of investigating illegal hospitals must stop
रॉबर्ट्सगंज सीएमओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते महिला कांग्रेस कमेटी के पदा​धिकारी। संव
सोनभद्र। अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों में लगातार हो रहीं घटनाओं के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अवैध अस्पतालों को बंद करने और नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन में शत्रुंजय मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले में कई निजी अस्पताल बिना निर्धारित मानकों के संचालित हो रहे हैं, जहां अप्रशिक्षित चिकित्सक और कर्मचारी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। उनका आरोप था कि जांच के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने हाल में शहर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत का उल्लेख करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान हुई मौतों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश देव पांडे ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार से कई अस्पताल नियमों के विपरीत चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed