{"_id":"69d1551aa75cec49e80bbb01","slug":"the-state-highway-leading-up-to-the-bihar-border-will-be-10-meters-wide-a-proposal-has-been-sent-to-the-government-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-144362-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिहार बॉर्डर तक 10 मीटर चौड़ा होगा स्टेट हाईवे, शासन को प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिहार बॉर्डर तक 10 मीटर चौड़ा होगा स्टेट हाईवे, शासन को प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रॉबर्ट्सगंज से रामगढ़-पन्नूगंज होते हुए खलियारी के रास्ते बिहार बॉर्डर तक जाने वाले स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा गया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय के एक्सईएन मनोज नाईक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए शीघ्र बजट मिलने की उम्मीद की जा रही है।
रॉबर्ट्सगंज से रामगढ़ तक करीब 16 किलोमीटर सड़क पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में आती है, जबकि रामगढ़ से खलियारी होते हुए बिहार बॉर्डर तक करीब 35 किलोमीटर सड़क निर्माण खंड द्वितीय के अंतर्गत है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दोनों खंडों की ओर से चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करते हुए शासन में भेजा गया है। शासन के निर्देश के क्रम में एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। इस योजना के तहत 51 किमी लंबी सड़क को वर्तमान 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। तीन मीटर सड़क की चौड़ाई बढ़ने से यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना पर करीब 140 से 150 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है और जल्द ही स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग से रामगढ़ होते हुए खलियारी, बिहार बार्डर तक स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण होना है। सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही बिहार से कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
पहले चरण का शुरू हो गया है काम
मिर्जापुर जिले के मड़िहान-कलवारी बार्डर से घोरावल होते हुए रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक तक हाईवे को 10 मीटर चौड़ा करने की कवायद शुरू हो गई है। करीब 139 करोड़ की लागत से स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। वहीं दूसरे चरण में रेलवे क्रॉसिंग से रामगढ़-पन्नूगंज, खलियारी होते हुए बिहार बॉर्डर तक स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।
रॉबर्ट्सगंज से रामगढ़ के बीच 16 किमी सड़क प्रांतीय खंड में पड़ता है। इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव है। शासन से बजट मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा। - शैलेश ठाकुर, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
Trending Videos