फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There will be thorough checks of school vehicles, and drivers-conductors should get police verification done

Sonebhadra News: स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच, चालक-परिचालकों का कराएं पुलिस सत्यापन

Sat, 11 Jul 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
There will be thorough checks of school vehicles, and drivers-conductors should get police verification done
जोर लगाके हइसा::बीजपुर में बच्चों क़ो लेकर जा रहे स्कूल का वाहन बीच सड़क पर बंद हुआ तो चालक ने बच - फोटो : Archive
जिला विद्यालय परिवहन एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम रमेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए विद्यालय वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित कर स्कूल वाहनों तथा बच्चों के आवागमन में उपयोग होने वाले अन्य वाहनों की नियमित जांच कराई जाए। जांच के दौरान वाहनों की फिटनेस, चालक की वैध पात्रता, सुरक्षा उपकरणों और अन्य निर्धारित मानकों का गहन परीक्षण किया जाए।
विज्ञापन

डीआईओएस जयराम सिंह ने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया कि केवल मानक अनुरूप और सुरक्षित वाहनों का ही संचालन करें। प्रत्येक वाहन पर स्पष्ट रूप से स्कूल वाहन अंकित होना चाहिए। साथ ही सभी वाहनों में परमिट, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार समेत सभी अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने वाहन बेचने के बाद उसका पंजीकरण निरस्त कराने और संबंधित एनओसी की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय संचालकों से सभी चालक एवं परिचालकों का पुलिस सत्यापन कराने, वाहन संबंधी अभिलेख अद्यतन रखने और सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता, यातायात प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed