फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There will be thorough checks of school vehicles, and drivers-conductors should get police verification done ...

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में खुलेगा ओएसटी सेंटर, सुविधा होगी

Sat, 11 Jul 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
There will be thorough checks of school vehicles, and drivers-conductors should get police verification done ...
नशीली दवाओं, विशेषकर ओपिओइड और इंजेक्शन के माध्यम से किए जाने वाले नशे की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज में ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) सेंटर शुरू किया जा रहा है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) और उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (यूपीएसएसीएस) के सहयोग से संचालित होने वाले इस केंद्र का शुभारंभ शनिवार को होगा।
विज्ञापन

मनोरोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेश गुप्ता ने बताया कि यह केंद्र मार्फिन, कोडीन और हेरोइन जैसे ओपिओइड मादक पदार्थों की लत से पीड़ित लोगों को वैज्ञानिक, सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

उपचार के माध्यम से नशे की तीव्र इच्छा और नशा छोड़ने के दौरान होने वाले लक्षणों को नियंत्रित कर मरीजों को सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि मरीजों को दवा के साथ नियमित परामर्श, मनोसामाजिक सहयोग और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल भी उपलब्ध कराई जाएगी। इंजेक्शन के जरिए नशा करने वालों में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी जैसे संक्रमणों का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed