सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Waited in line for two hours in the scorching sun, yet still did not get a cylinder.

Sonebhadra News: चिलचिलाती धूप में दो घंटे तक लगाई कतार, फिर भी नहीं मिला सिलिंडर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Waited in line for two hours in the scorching sun, yet still did not get a cylinder.
रॉबर्ट्सगंज राजा बगीचा में गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की परेशानी खत्म नहीं हो रही। लगन-विवाह के सीजन में हालात और विकट हो गए हैं। दो दिन बाद रविवार को गैस सिलिंडर की खेप पहुंचने की सूचना मिलते ही उपभोक्ताओं की भीड उमड़ पड़ी। 270 सिलिंडर ही पहुंचे थे, जबकि इसे लेने के लिए 500 से ज्यादा लोगों की कतार लग गई। चिलचिलाती धूप में सिलिंडर के लिए लाइन में घटों खड़े रहे महिला-पुरुषों में वितरण व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी रही।
Trending Videos

पिछले डेढ़ माह से रसोई गैस की समस्या जिले में बनी हुई है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। गैस कंपनियों की ओर से होम डिलीवरी का आश्वासन दिया जा रहा है, मगर तय समय के बाद भी सिलिंडर न पहुंचने पर उपभोक्ता खुद एजेंसी पहुंच रहे हैं। वहां उन्हें उमस, गर्मी और धूप के बीच समस्या झेलनी पड़ रही है। रॉबर्ट्सगंज स्थित विंध्य गैस एजेंसी पर दो दिन बाद सिलिंडर की खेप पहुंची थी। वितरण की जानकारी मिलते ही उपभोक्ताओं की भीड़ पकरी नहर के पास स्थित बगीचे में उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी के बीच महिलाएं, बुजुर्ग और मासूम बच्चियां तक घंटों कतार में खड़ी रहीं। कई लोगों को दोपहर तक इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल सका। एजेंसी संचालक का कहना था कि 270 सिलिंडर आए थे, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या काफी अधिक थी। नियमानुसार बुकिंग कराने वालों को सिलिंडर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो बुक कर घर से यहां सिलिंडर लेने आई हूं। सुबह से ही लाइन में खड़ी हूं, लेकिन तीन घंटे बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। छाया पानी की व्यवस्था न होने के कारण परेशानी हो रही है। -रितिका, न्यू कॉलोनी।
---
बुकिंग के बावजूद होम डिलीवरी नहीं हो रही। मजबूरी में उपभोक्ताओं को धूप में परेशान होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन को गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराना चाहिए। -राकेश शुक्ला, शिक्षक, न्यू काॅलोनी।
---
पहले से बुकिंग होने के बाद भी घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है, जबकि होम डिलीवरी का निर्देश है। दो दिन तक इंतजार के बाद धूप में सिलिंडर लेने यहां पहुंचे हैं। कई वर्षों बाद सिलिंडर के लिए ऐसी परेशानी देख रहे हैं। -गोपाल प्रसाद, सिविल लाइन।
----
विद्यालय का गैस सिलिंडर समय से पहुंचना चाहिए, लेकिन इसके लिए भी लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। छुट्टी के दिन सिलिंडर के लिए कतार लगाकर खड़े हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई और भोजन व्यवस्था प्रभावित न हो।-सुरेश चंद्र, शिक्षक, कंपोजिट विद्यालय माेकरम।

रसोई गैस सिलिंडर के वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर नियमानुसार बुकिंग कराने वाले सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर किसी एजेंसी पर गड़बड़ी की जा रही है तो शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-पृथ्वी सिंह, एआरओ, आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed