सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A drain for water drainage cannot be constructed in Audi.

Sonebhadra News: औड़ी में पानी की निकासी के लिए नहीं बन पा रहा नाला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A drain for water drainage cannot be constructed in Audi.
अनपरा नगर के औड़ीमोड़ के आदर्शनगर के पीछे एकत्र घरों का दू​षित पानी। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। वार्ड नंबर 14 मालवीय नगर के आदर्शनगर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। आदर्शनगर और आधा औड़ीमोड़ का पानी नालियों के सहारे पीछे एक बड़े गड्ढे में एकत्र होता है। इससे वहां दुर्गंध आती है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। साथ ही आसपास के मकानों की नींव भी कमजोर हो रही है।
Trending Videos

स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की सुविधा को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों सहित उच्च अधिकारियों तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक नाला बनाने के लिए कोई पहल नहींं की गई है। बरसात के दिनों में नालियों से पानी वापस आता है और लोगों के घरों में बरसाती पानी गंदगी के साथ घुस जाता है। इससे बीमारियों के फैलने और विषैले जंतुओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब औड़ी ग्राम पंचायत में था, तो बजट की समस्या के कारण नाले का निर्माण नहीं हो पाया। पांच वर्ष पूर्व औड़ी नगर पंचायत में शामिल हो गया है। इसके बावजूद जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed