{"_id":"69ee53c35995214c950cb89d","slug":"road-widening-causes-pipe-break-water-supply-disrupted-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-145504-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क चौड़ीकरण से टूट रही पाइप, जलापूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क चौड़ीकरण से टूट रही पाइप, जलापूर्ति बाधित
विज्ञापन
घोरावल- रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर चल रहा चौड़ीकरण कार्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल से रॉबर्ट्सगंज के बीच जेसीबी से सड़क की पटरियों के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान हर घर नल योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन को भी जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है। इससे संबंधित गांवों में आपूर्ति ठप पड़ रही है।
इस लापरवाही से मुड़ीलाडीह, टेटी माइनर, शाहगंज, ओडहथा, कुशहरा, पटवध सहित 80 गांव प्रभावित हो रहे हैं। जहां एक तरफ लोगों को पानी के लिए भीषण चिलचिलाती गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से राजस्व को भी क्षति पहुंच रही है।
किसी गांव में यदि सप्लाई मिल भी रही है तो पाइप टूटने से कई दिनों तक बाधित हो जा रही है। नतीजा आइजीआरएस पोर्टल पर ऐसी शिकायतें लगातार बढ़ रही है।
इस संदर्भ में एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी का कहना था कि अभी यह मेरे संज्ञान में मामला आया नहीं है। फिर भी हम इसे गंभीरतापूर्वक देखते हैं।
नमामि गंगे के एडीएम रोहित यादव ने बताया कि निश्चित रूप से इस अभियान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस नुकसान की भरपाई सड़क चौड़ीकरण अभियान वाले विभाग से की जाएगी। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X