{"_id":"69a17a642636cb80d90de43f","slug":"wife-killed-husband-injured-in-road-accident-in-sonbhadra-on-varanasi-shaktinagar-road-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भांजे का जन्मदिन मनाने जा रहे बाइक सवार दंपती को बेकाबू वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भांजे का जन्मदिन मनाने जा रहे बाइक सवार दंपती को बेकाबू वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 27 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब दोनों बाइक से बांजे का जन्मदिन मनाने के लिए जा रहे थे।
सोनभद्र में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पुष्पा देवी (58) की मौत हो गई। हादसे में पति गोपाल सिंह (62) को भी गंभीर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मसिआदीनाथ गांव निवासी गोपाल सिंह अपनी पत्नी पुष्पा देवी को लेकर भांजे का जन्मदिन मनाने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुशी गांव जा रहे थे। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर तेंदू गांव के पास वह कुशी गांव जाने वाले मार्ग के लिए मुड़े थे, तभी तेज गति में आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर से बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। गोपाल सिंह का उपचार चल रहा है।
इसे भी पढ़ें; दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलसा, इलाज के दौरान हुई मौत
गोपाल रॉबर्ट्सगंज में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास जूते की दुकान चलाते हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
