{"_id":"69d3f84b0dbcb1055f0b3f89","slug":"woman-and-two-children-suffer-burns-after-stay-wire-becomes-electrified-condition-critical-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-144458-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: स्टे वायर में करंट उतरने से महिला और दो बच्चे झुलसे, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: स्टे वायर में करंट उतरने से महिला और दो बच्चे झुलसे, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। कोन थाना क्षेत्र के ससनई गांव में सोमवार की सुबह स्टे वायर में करंट उतरने से महिला सुलतनिया देवी (28) और उसके दो बच्चे पुत्र अभिज्ञान (डेढ़ वर्ष) और बेटी अर्चना कुमारी (3) झुलस गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सोनभद्र से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला पानी भरने गई थी। दोनों बच्चे भी उसके पीछे चले गए थे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं ग्रामीणों में आक्रोश है।
बरहमोरी ग्राम पंचायत के ससनई टोला निवासी रामप्रवेश की पत्नी सुलतनिया देवी (28) सोमवार की सुबह घर के पास नल से पानी लाने गई थी। घर में खेल रहा पुत्र अभिज्ञान (डेढ़ वर्ष) और बेटी अर्चना कुमारी (3) भी मां के पीछे-पीछे उस ओर चले गए। मां का ध्यान पानी भरने में था। तभी अभिज्ञान ने पास में बिजली पोल से लगे स्टे वायर को छू लिया। स्टे वायर में करंट उतरने के चलते बच्चा उसकी चपेट में आ गया। अर्चना ने भाई को छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों बच्चों को स्टे वायर में चिपके देख सुलतनिया उन्हें बचाने दौड़ी, मगर करंट ने उसे भी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने तत्काल सूचना बिजली निगम को दी। डंडे के सहारे मां-बच्चों को करंट से छुड़ाकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें लोढ़ी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी भेज दिया। सूचना पाकर जेई मनीष गुप्ता अस्पताल पहुंचे। बिजली कर्मचारियों के साथ तीनों को वाराणसी भेजा गया।
रविवार की शाम आंधी के चलते लाइन में फॉल्ट आ गया था, इसके कारण पोल से तार हटाकर आगे की आपूर्ति बंद करा दी गई थी। बाद में कुछ ग्रामीणों ने अपने स्तर से तार को जोड़ने का प्रयास किया। आशंका है कि इसी झूलता हुआ तार स्टे वायर में चिपक गया, इससे करंट उतरा होगा। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -मनीष गुप्ता, जेई, गड़ाव फीडर।
-- --
स्टे वायर में करंट से पहले भी हुई हैं घटनाएं
04 अगस्त 2025 : पन्नूगंज थाना के मधकपुर गांव में सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल के स्टे वायर में उतर रहे करंट से सथवल निवासी अनिल शर्मा (32) की मौत हो गई थी। घटना से दो दिन पहले ही करंट उतरने की शिकायत ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों से की थी लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
30 अक्तूबर 2025: चोपन थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी रामदेई (65) पत्नी कैलाश यादव खेत की तरफ गई थी। बूंदाबांदी के दौरान वह एक बिजली पोल जिस पर अमरबेल फैली हुई थी उसके नीचे बारिश से बचने के लिए खड़ी हो गईं। उसी दौरान उनका हाथ स्टे वायर से छू गया। उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
-- -
24 जून 2024: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव में 75 वर्षीय इनवंतिया देवी घर से कुछ दूरी पर स्थित किराने की दुकान से सामान लेने गई थी। दुकान के बगल में ही बिजली का पोल और उससे लगा स्टे वायर था। सामान लेकर लौटते वक्त उसका हाथ स्टे वायर को छू गया। करंट से उसकी मौत हो गई।
-- -
27 मई 2022: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नौगांव खुर्द गांव में बिजली पोल के स्टे वायर में करंट उतरने से नित्या देवी (30) की मौत हो गई। वह घर के समीप बिजली के लगे पोल के पास थीं। उसी समय उनका हाथ बिजली पोल के स्टे वायर से स्पर्श कर गया।
-- -
04 फरवरी 2022: दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में अताउल्लाह का पुत्र हसनैन (04) अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह घर से मात्र दस मीटर दूर स्थित विद्युत पोल के स्टे वायर के पास पहुंच गया। उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आने से हसनैन झुलस गया। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Trending Videos