{"_id":"6a57a8a4b7671ab1dd0324ee","slug":"woman-dies-after-being-struck-by-lightning-in-sonbhadra-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदरत का कहर: सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, अचानक शुरू हुई बारिश के बीच हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत का कहर: सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, अचानक शुरू हुई बारिश के बीच हादसा
Wed, 15 Jul 2026 09:05 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:05 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
महिला की मौत से कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुडिसेमर ग्राम पंचायत में बुधवार दोपहर बिजली गिरने से मुन्नी देवी (32) की मौत हो गई। वह घर के मवेशी और बकरियों को खेत से वापस ला रही थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
गांव निवासी आशीष कुमार उर्फ भोला हलवाई की पत्नी मुन्नी देवी दोपहर करीब तीन बजे खेत से लौट रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। पति आशीष कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पीछे दो बेटियों और दो बेटों को छोड़ गई है।
विज्ञापन
बेटियों में नैना पांच वर्ष और नंदनी चार वर्ष की हैं। बेटों में नीतीश कुमार सात वर्ष और अनिकेत कुमार छह वर्ष के हैं। घटना की सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन