फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth attempts self-immolation in front of DM's office; police apprehend him.

Sonebhadra News: डीएम कार्यालय के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा

Mon, 13 Jul 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth attempts self-immolation in front of DM's office; police apprehend him.
क़लेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक आशीष यादव क़ो हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : सगी बहनों की मौत के बाद पोस्टमार्टम पर मौजूद परिजन व रिश्तेदार। संवाद
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब डीएम कार्यालय के ठीक सामने एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। इससे पहले कि वह माचिस जलाता, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। युवक गाजीपुर का रहने वाला है। जिले में तैनात एक महिला सफाईकर्मी को अपनी पत्नी बताते हुए वह उससे मुलाकात कराने और खुद को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाता रहा। पुलिस काफी मशक्कत से उसे काबू कर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक नशे में था। उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की भी आशंका है। गाजीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंधऊ निवासी आशीष यादव सुबह 11 बजे के करीब कलेक्ट्रेट पहुंचा। डीएम को वहां न पाकर उनके कार्यालय के सामने बरामदे में ही बैठ गया। वहां मौजूद लोग कुछ समझते, तब तक युवक ने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। तत्काल सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसका कहना था कि उसकी पत्नी यहां सफाईकर्मी है। शाहगंज क्षेत्र के एक गांव में रहती है। वह तीन दिन से उससे मिलने के लिए परेशान है। इसके लिए वह गाजीपुर से पैदल चलकर यहां तक आया है। तीन दिन से शाहगंज क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय के पास जमा रहा लेकिन पत्नी उससे नहीं मिल रही है। अपनी प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसने उसे बुलाने की मांग उठाई गई। मौजूद लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। काफी मशक्कत के बाद भी जब वह वहां से जाने को तैयार नहीं हुआ तब प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज को इसकी सूचना दी गई। पहुंची पुलिस किसी तरह समझा-बुझाकर उसे वहां से लेकर कोतवाली पहुंची, जहां पूछताछ में पता चला कि प्रकरण गाजीपुर में रहने के दौरान कथित प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उधम मचाने वाला युवक और महिला सफाईकर्मी दोनों गाजीपुर जिले के रहने वाले अलग-अलग बिरादरी के हैं। सफाईकर्मी का पति सोनभद्र में नौकरी करता था। 2020 में मौत के बाद उसकी जगह उसकी पत्नी को नौकरी मिल गई। उसे तीन बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की। वहां से वह सोनभद्र चली आई तो उससे फोन पर संपर्क साधने लगा। बार-बार फोन करने पर उसने उससे संबंध तोड़ लिए। युवक ट्रक चलाता है। काफी प्रयास के बाद भी जब उसका उससे संपर्क नहीं हो पाया तो वह कथित पूर्व प्रेमिका को पत्नी बताते हुए सोनभद्र पहुंच गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि उसके परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी गई है। शांतिभंग की आशंका में उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed