{"_id":"6a513ae6dbc7b3ff3b0628bb","slug":"10-kg-tumor-removed-from-womans-abdomen-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-160215-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महिला के पेट से 10 किलो का निकाला ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महिला के पेट से 10 किलो का निकाला ट्यूमर
Sat, 11 Jul 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सर्जरी विभाग में महिला का ऑपरेशन करने के बाद चिकित्सकों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सर्जरी विभाग के सर्जनों की टीम ने एक महिला मरीज के शरीर से 10 किलोग्राम का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला है। ऑपरेशन से मरीज को नया जीवन मिला है।
बलिया निवासी एक 29 वर्षीय महिला लंबे समय से गंभीर दर्द और शारीरिक परेशानी से जूझ रही थी। इसके बाद महिला मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग पहुंची। यहां के वरिष्ठ चिकित्सकों ने जांच की, जिसमें महिला के पेट में एक बड़ा ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। ट्यूमर मरीज की जान के लिए खतरा बन चुका था। ट्यूमर का आकार बड़ा होने से उसकी महत्वपूर्ण नसों से जुड़ा हुआ था।
असिस्टेंट प्रोफेसर सुकेश और सुप्रीत के नेतृत्व में सर्जरी विभाग की टीम ने इस चुनौती को स्वीकार किया। जटिल ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने 10 किलोग्राम के ट्यूमर को शरीर से सुरक्षित बाहर निकाला। इस ट्यूमर की लंबाई 30 सेंटीमीटर, चौड़ाई 20 सेंटीमीटर और मोटाई 10 सेंटीमीटर थी। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ऐश्वर्य, दिनेश, अमित के अलावा नर्सिंग स्टॉफ नसीमा, कामिनी, शीलम, प्रतिभा और साहलिया ने सहयोग किया। प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा ने सर्जरी विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।