{"_id":"6a513d0e51df93476e0c1e64","slug":"ensure-early-completion-of-the-shopping-complex-divisional-commissioner-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-160242-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग कॉम्पलेक्स को जल्द पूरा कराएं : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग कॉम्पलेक्स को जल्द पूरा कराएं : मंडलायुक्त
Sat, 11 Jul 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी के पीछे निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। स्रोत-सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। एक पेड़ मां के नाम रोपने के लिए शनिवार को पौधरोपण दिवस आयोजित किया गया है। सुबह सात से शाम छह बजे तक सभी विभागों व संस्थानों की ओर से पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें स्वयं सेवी संस्थाओं, संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। शुक्रवार को पहुंचे मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए। शाम को निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर निर्देश दिए।
उन्होंने विभागवार आवंटित लक्ष्य, पौधों की उठान व तैयारियों की जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों की ओर से रोपे जाने वाले पौधों के चिह्नित किए गए स्थलों की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को एक पेड़ मां के नाम रोपने के लिए आमलोगों को भी प्रेरित करने के निर्देश दिए। बताया कि पौधे निशुल्क दिए जा रहे हैं। मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी, आवास विकास, सीएलडीएफ, राज्य पर्यटन विकास निगम, राजकीय निर्माण निगम, यूपीपीसीएल पर शिकंजा कसा। एसडीएम व तहसीलदार विभिन्न मामलों में लेखपालों की ओर से लगाई जाने वाली रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही अग्रसारित करें।
उधर, शाम को मंडलायुक्त ने जीआईसी के पीछे 10 करोड़ 41 हजार रुपये से बनाए जा रहे शॉपिंग कॉप्लेक्स का निरीक्षण किया और गुणवत्ता की जांच की। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस अयोध्या शाखा के इंजीनियर ने बताया कि प्रथम तल पर 22, द्वितीय तल पर 23 दुकानें बनाई जा रही हैं। वाहनों के पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने जल्द कार्य पूरा करके नगरपालिका को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम इंद्रजीत सिंह, सीडीओ विनय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।