फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crackdown on sale of Chinese manjha; traders assure compliance with the ban

Sultanpur News: चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती, व्यापारियों ने दिलाया रोक का भरोसा

Sat, 11 Jul 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on sale of Chinese manjha; traders assure compliance with the ban
राज्य कर विभाग में आयोजित बैठक में शामिल व्यापारी। स्रोत-व्यापारी
सुल्तानपुर। आयुक्त राज्य कर के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को राज्य कर विभाग ने व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। बैठक में चाइनीज मांझा, सिंथेटिक मांझा, सीसा लेपित व नायलॉन पतंग डोरी के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राज्य कर उपायुक्त अभिषेक प्रताप सिंह चौहान ने व्यापारियों को बताया कि प्रतिबंधित मांझे के उपयोग से लोगों की जान जोखिम में पड़ती है। सड़क दुर्घटनाओं के साथ पक्षियों और अन्य जीवों को गंभीर नुकसान होता है। प्रतिबंधित मांझे का निर्माण, भंडारण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। बैठक में पतंग कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि वे इसके भंडारण, उपयोग व बिक्री नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक आयुक्त पंकज कुमार, रियाज अहमद, ज्योति रानी, राज्य कर अधिकारी बृजेश कुमार मौर्य के अलावा संयुक्त व्यापार सुरक्षा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सागर सहित कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed