फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   157 buses will operate; sisters will face no inconvenience.

Sultanpur News: चलेंगी 157 बसें, बहनों को नहीं होगी दिक्कत

Tue, 18 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
157 buses will operate; sisters will face no inconvenience.
सुल्तानपुर। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने निकलने वाली बहनों को बस के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने 157 बसों का पूरा बेड़ा सड़क पर उतारने की तैयारी की है। जिस मार्ग पर अचानक यात्री बढ़ेंगे, वहां बिना देर किए अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। इसके लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर सुल्तानपुर से लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी समेत प्रमुख मार्गों पर यात्रियों का दबाव बढ़ता है। परिवहन निगम ने इन मार्गों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। डिपो में बसों की उपलब्धता और चालक-परिचालकों की तैनाती का खाका तैयार कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन



सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि पर्व पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों से काफी अधिक रहने की उम्मीद है। यात्री दबाव के अनुसार बसों की संचालन व्यवस्था तत्काल बदली जाएगी। जिस रूट पर अधिक भीड़ मिलेगी, वहां अतिरिक्त बसें लगाकर यात्रियों को गंतव्य तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चालक-परिचालकों को निर्धारित वर्दी में ड्यूटी करने, यात्रियों से शालीन व्यवहार और सुरक्षित संचालन के निर्देश दिए गए हैं। डिपो में बसों की उपलब्धता से लेकर संचालन तक की लगातार निगरानी होगी।


---

बस अड्डे पर लंबा इंतजार नहीं

रक्षाबंधन पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में यात्रियों को एक ही बस के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। परिवहन निगम मार्गवार यात्री दबाव देखकर अतिरिक्त बसें लगाएगा। जरूरत के मुताबिक बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed