फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tactical moves heightened the excitement.

Sultanpur News: दांवपेच ने बढ़ाया रोमांच

Tue, 18 Aug 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tactical moves heightened the excitement.
भदैंया। नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र में खेल और कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। धर्मदासपुर लोहरामऊ में 34वीं लंबी कूद अखाड़ा प्रतियोगिता हुई। पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख राम शब्द मिश्र ने की। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


10 वर्षीय बालक वर्ग में दिव्यांशु पाल ने 17 फीट 10 इंच की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। कार्तिक कुमार 13 फीट 4 इंच के साथ दूसरे और आदित्य वर्मा 12 फीट 7 इंच के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 16 वर्षीय बालक वर्ग में हैप्पी यादव ने 21 फीट की छलांग के साथ पहला स्थान पाया। मोहम्मद मोनिश 18 फीट 6 इंच के साथ दूसरे और अंशु यादव 17 फीट 9 इंच के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सीनियर पुरुष वर्ग में अमित यादव ने 24 फीट 11 इंच की छलांग लगाकर बाजी मारी। सोम धुरिया 23 फीट 3 इंच के साथ दूसरे और हिमांशु धुरिया 23 फीट 1 इंच के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आकांक्षा मौर्य 10 फीट 8 इंच के साथ प्रथम, कीर्ति मौर्य 9 फीट 8 इंच के साथ द्वितीय और मधु 9 फीट 7 इंच के साथ तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को साइकिल, गैस चूल्हा, पेट्रोमेक्स और स्टील टब समेत विभिन्न पुरस्कार दिए गए। आयोजक सुभाष चंद्र तिवारी ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। रमजान पहलवान ने संचालन किया। अनिल मिश्रा, कमलाकांत तिवारी, धर्मू और चंदन बीडीसी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। गायिका निष्ठा शर्मा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर राजकुमार दास, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल और भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed