{"_id":"69fb8a034632be9e8f03a48c","slug":"17500-pending-mgnrega-works-department-seeks-details-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155702-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हिस्ट्रीशीटर तीन सगे भाई व एक अन्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हिस्ट्रीशीटर तीन सगे भाई व एक अन्य गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 07 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात पुलिस ने वजूपुर गांव से बुधवार को प्रतिबंधित मांस के साथ तीन हिस्ट्रीशीटर सगे भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो बोरी प्रतिबंधित मांस मिला है।
वजूपुर हड़ही निवासी गोलू के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे उनके पड़ोसी वसीम उनके घर पर पहुंचे। उन्होंने गोलू को बताया कि उसके घर के पास दो बोरी में मांस रखा है। आरोप है कि वसीम ने गोलू के मोबाइल से पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने वसीम पर संदेह जताया। इसी बीच वसीम अपने बड़े भाई सलीम के साथ बाइक से कहीं चले गए।
गोलू का आरोप है कि उनके घर के पास मांस रखने में वसीम के एक और भाई शमीम भी शामिल थे। कोतवाली देहात पुलिस ने गोलू की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मो. वसीम, शमीम व मो. सलीम व मो. रहमान निवासी फिरोजपुर कला, कुड़वार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से दो बोरी प्रतिबंधित मांस मिला है। उसे दफना दिया गया है। आरोपी सलीम, शमीम व वसीम हिस्ट्रीशीटर हैं।
मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज : धम्मौर। शाहपुर सरकंडेडीह गांव में मंगलवार को कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव निवासी जफर अली और असलम के पक्षों में हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक पक्ष से सात और दूसरे पक्ष से 11 लोगों के िखलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos