सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power System Crippled by Storms and Overloading

Sultanpur News: आंधी और ओवरलोड से चरमराई बिजली व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 15 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Power System Crippled by Storms and Overloading
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी के बीच जिले की बिजली व्यवस्था एक बार फिर बेपटरी हो गई। बुधवार शाम आई आंधी और बढ़ते ओवरलोड ने शहर से लेकर गांव तक आपूर्ति व्यवस्था अस्त-व्यस्त कर दी। कहीं केबल जला तो कहीं बिजली के पोल टूट गए। नतीजा यह रहा कि करीब 1000 घरों में रातभर अंधेरा पसरा रहा और लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।
Trending Videos

लंभुआ क्षेत्र के दियरा रोड पर देर रात केबल जलने से रामनगर और सर्वोदय नगर मोहल्ले के करीब 500 घरों की बिजली गुल हो गई। रात साढ़े दस बजे आपूर्ति ठप होने के बाद लोग बेहाल हो गए। बृहस्पतिवार सुबह मोटर न चल पाने से पानी संकट भी खड़ा हो गया। उपमंडलीय अभियंता जवाहर सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त केबल बदलकर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से बिजली के दो पोल टूटे : आंधी के दौरान बंधुआकला क्षेत्र के ऊंचगांव में दो बिजली पोल टूट गए। जिससे ऊंचगांव, पूरे हरमंगल, पूरे अठोरियन और लाला का पुरवा की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बृहस्पतिवार शाम तक ग्रामीणों को राहत नहीं मिल सकी। जेई विजय तिवारी ने बताया कि नए पोल मंगाए गए हैं। 

वहीं, टीपी नगर उपकेंद्र के काशीराम फीडर का संचालन भी बृहस्पतिवार सुबह करीब दो घंटे बाधित रहा। एचटी लाइन में पक्षी फंसने से आपूर्ति ठप हो गई। जेई प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि फॉल्ट दूर कर बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed