{"_id":"6a0612abb22b9f3dc70bbae8","slug":"theft-worth-lakhs-after-breaking-shutter-of-solar-agency-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-156229-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सोलर एजेंसी का शटर तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सोलर एजेंसी का शटर तोड़कर लाखों की चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 14 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सहाबागंज बाजार में दुकान का टूटा शटर। स्रोत-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बंधुआकला। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सहाबागंज बाजार में बुधवार रात चोरों ने एक सोलर एजेंसी की दुकान का शटर तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम जूडूपुर निवासी शिवम पांडेय सहाबागंज बाजार में बैटरी, इन्वर्टर और सोलर पैनल की दुकान करते हैं। शिवम ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब दुकान पहुंचे तो शटर टूटा मिला। दुकान में रखा सामान गायब था। चोर दुकान में रखी नई बैटरियां, इन्वर्टर, सोलर पैनल के साथ पुरानी बैटरियां भी उठा ले गए थे। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। दुकानदार ने बताया कि फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
जल्द होगा खुलासा
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
Trending Videos