सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1911 employees trained for the census

Sultanpur News: जनगणना के लिए प्रशिक्षित किए गए 1911 कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
1911 employees trained for the census
बल्दीराय के एक पीजी कॉलेज में प्रगणकों को प्र​शिक्षण देते ट्रेनर। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनगणना 2027 के तहत पहले चरण की गणना का प्रशिक्षण शुरू हो गया। बुधवार को पांचों तहसीलों व पांचों नगर निकायों में 1911 कर्मचारियों को मकान सूचीकरण का प्रशिक्षण दिया गया। उपजिलाधिकारियों की देखरेख में छह सेेंटरों पर मकान सूचीकरण का प्रशिक्षण दिया गया।
Trending Videos

सदर तहसील के प्रगणकों व सुपरवाइजरों को शहर के राणा प्रताप पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी व तहसीलदार देवानंद तिवारी ने प्रगणकों को जानकारी दी। नगरपालिका के प्रगणकों को राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रशिक्षित किया गया। बल्दीराय का प्रशिक्षण हर्ष महिला पीजी कॉलेेज, जयसिंहपुर का राम बचन सरदार पटेल इंटर कॉलेज बरौंसा, कादीपुर का संत तुलसीदास पीजी कॉलेज और लंभुआ का सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। पहले चरण में मकान सूचीकरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्दीराय के प्रशिक्षण का शुभारंभ उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने किया। सहायक निदेशक रजनी शुक्ला ने बताया कि जनगणना का कार्य मोबाइल से पहली बार होने जा रहा है। तहसीलदार अरविंद तिवारी ने कहा कि पहले चरण का प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed