सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women will become entrepreneurs, applications sought

Sultanpur News: महिलाएं बनेंगी उद्यमी, मांगे गए आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Women will become entrepreneurs, applications sought
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाया जाएगा। इसके लिए समूह की महिलाओं का आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विभाग की ओर से ब्लॉकों में शिविर लगाए जाएंगे।
Trending Videos

उद्योग विभाग से संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का चालू वित्तीय वर्ष में शासन ने 2400 का लक्ष्य दिया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वयं सहायता समूह की इच्छुक महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत ब्लॉकवार शिविर लगाए जाएंगे। इसमें समूह की महिलाओं व उनके परिजनों का आवेदन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इच्छुक महिलाएं स्वयं वेबसाइट पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पर पांच लाख रुपये तक बैंकों से ऋण दिलाया जाएगा। योजना की गाइडलाइन के तहत ऋण चुकता करने वाले पात्रों को ब्याज नहीं देना पड़ेगा। ब्याज उद्योग विभाग की ओर से योजना के तहत दिया जाएगा। एनआरएलएम उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में करीब 1500 महिलाओं ने आवेदन किया था। आवेदन करने वाली महिलाओं को ऋण दिलाते हुए विभिन्न उद्यमों की स्थापना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed