सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   3,835 students have registered to learn AI

Sultanpur News: एआई सीखने के लिए 3835 छात्रों ने कराया पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
3,835 students have registered to learn AI
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डिजिटल दौर में आगे बढ़ने की दिशा में हजारों छात्रों ने रुचि दिखाई है। जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों के 11वीं और 12वीं के 3835 विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ऑनलाइन कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। कोर्स निशुल्क है और अप्रैल के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा। विभाग को अभी और छात्रों के पंजीकरण करवाने की उम्मीद है।
Trending Videos

जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध करीब 500 विद्यालयों में लगभग 1.50 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक अखिलेश पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत छात्रों को एआई की बुनियादी जानकारी, डिजिटल स्किल और नई तकनीकों का अनुभव मिलेगा। इससे उनके कॅरिअर के नए रास्ते खुलेंगे और वे बदलते समय के साथ कदम मिला सकेंगे। हालांकि पंजीकरण की संख्या कुल छात्रों के अनुपात में कम रही, फिर भी इसे सकारात्मक शुरुआत माना जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उम्मीद है कि आने वाले सत्रों में और अधिक छात्र इस पहल से जुड़ेंगे और तकनीकी शिक्षा की ओर रुझान बढ़ेगा।

एआई कोर्स के फायदे
-नई तकनीक और डिजिटल स्किल की समझ
-कॅरिअर के बेहतर अवसर
-तार्किक सोच और समस्या समाधान क्षमता विकसित
-प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़त
-भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed