सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused of demanding extortion from a bullion trader, FIR registered

Sultanpur News: सराफा व्यवसायी से रंगदारी मांगने का आरोप, एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding extortion from a bullion trader, FIR registered
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक सराफा व्यवसायी ने पहाड़पुर रायपट्टी निवासी राजमंगल सिंह व उनके साथियों पर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिरसिंहपुर बाजार निवासी जयप्रकाश सोनी ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया है कि दोस्तपुर क्षेत्र के पहाड़पुर रायपट्टी निवासी राजमंगल सिंह भोलू ने एक वर्ष के दौरान उन्हें डरा-धमकाकर 18 लाख रुपये वसूले। रकम वापस मांगने पर दोनों पक्षों के बीच जयसिंहपुर थाने में समझौता हुआ था। आरोपी ने एक माह में धनराशि लौटाने या उसके बराबर मूल्य की जमीन का बैनामा करने का आश्वासन दिया था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने न रकम लौटाई और न जमीन का बैनामा किया। वह अपने पिता रामसहाय सिंह व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर 40 लाख रुपये की अतिरिक्त रंगदारी मांग रहा है। विरोध करने पर फोन और अन्य माध्यमों से लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक प्रेम नारायण राजपूत को सौंपी है। उपनिरीक्षक प्रेम नारायण राजपूत ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed