सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lambhua will be extended till the bypass, a global market will be created

Sultanpur News: बाईपास तक होगा लंभुआ का विस्तार, बनेगा वैश्विक बाजार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lambhua will be extended till the bypass, a global market will be created
लंभुआ के इसी बाईपास पर बनेगा वै​श्विक बाजार। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ के विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे के बाईपास पर एक वैश्विक बाजार का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना पर करीब 2.14 करोड़ रुपये की लागत आएगी और जिसमें 20 पक्की दुकानें बनेंगी।

यह बाजार स्थानीय व्यापार को नया ठिकाना देगा। कस्बे की पुरानी जाम समस्या से भी लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शासन ने परियोजना के लिए धनराशि जारी कर दी है। निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस, अयोध्या शाखा को सौंपी गई है। प्रशासन ने बाईपास पर एक हजार वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में अधिकांश व्यापारिक गतिविधियां कस्बे के मुख्य बाजार तक सीमित हैं। इससे दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है। वैश्विक बाजार बनने के बाद व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार बाईपास तक होगा। इससे बाजार क्षेत्र में भीड़ कम होगी और वाहनों की आवाजाही सुगम बनेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

एक वर्ष में करना होगा निर्माण
शासन ने परियोजना को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। निर्माण पूरा होने के बाद दुकानों का आवंटन नगर पंचायत के माध्यम से किया जाएगा। जिससे स्थानीय व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नया आधार मिलेगा। बाईपास क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने से आसपास के इलाकों में विकास की संभावनाएं तेज होंगी।

सीएंडडीएस अयोध्या शाखा के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बाईपास पर पक्की दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। निर्माण के बाद दुकानों का आवंटन नगर पंचायत की ओर से किया जाएगा।
परियोजना के लाभ
परियोजना कस्बे के मुख्य बाजार पर दबाव घटाएगी। जिससे जाम की समस्या में भी कमी आएगी। 20 आधुनिक दुकानों के जरिए व्यापार को नया मंच मिलेगा। बाईपास क्षेत्र में एक नया व्यावसायिक केंद्र विकसित होगा। नगर पंचायत का विस्तार होगा और राजस्व बढ़ने की संभावना है। स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed