{"_id":"6a207277765fca2c9b034eef","slug":"police-recruitment-exam-will-be-held-at-17-centres-39456-candidates-will-appear-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-157590-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 17 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 39456 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 17 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 39456 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित होगी। इसके लिए प्रशासन ने जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। तीन दिनों में कुल 39,456 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
प्रत्येक दिन दो पालियों में 13,152 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों को चार सर्किलों में विभाजित किया है। नगर सर्किल के अंतर्गत कोतवाली नगर क्षेत्र में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों पालियों में 3,168 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। धम्मौर के एक केंद्र पर 960 तथा कुड़वार के एक केंद्र पर 480 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। लंभुआ सर्किल में लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 2,688 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कोतवाली देहात क्षेत्र के दो केंद्रों पर 1,440 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है।
बल्दीराय सर्किल के अंतर्गत कूरेभार के एक परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों में 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जयसिंहपुर सर्किल में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक केंद्र पर 960 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गोसाईगंज के तीन परीक्षा केंद्रों पर 2,208 तथा मोतिगरपुर के एक केंद्र पर 768 अभ्यर्थी दोनों पालियों में परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जबकि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी और निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

Trending Videos